दैनिक न्याय सेतु

सबसे खबर ले, सबको खबर दे

DELHI NEWSNATIONAL NEWSTrendingTRENDING NEWS

कल क्या होगा ? आज और सस्ता हो गया कच्चा तेल, शेयर बाजार को लेकर ये 3 बड़े सिग्नल

Thursday Market Forecast: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अब सवाल ये है कि गुरुवार को भी क्या यही रफ्तार बनी रहेगी या बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं ताजा संकेत क्या इशारा कर रहे हैं।

बुधवार को शेयर बाजार में शानदार उछाल दर्ज किया गया, जिसका सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच घोषित युद्धविराम रहा। इस खबर से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक माहौल बना।

बाजार में आई इस तेजी के पीछे तीन बड़े फैक्टर रहे—रुपये की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी। अब गुरुवार के लिए संकेत मिल रहे हैं कि बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है।

फिलहाल जो संकेत सामने आ रहे हैं, उनमें अमेरिकी बाजार के फ्यूचर्स में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी प्रमुख हैं, जो बाजार के लिए सकारात्मक माने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम ने ग्लोबल मार्केट में नई ऊर्जा भर दी है। बुधवार को बैंकिंग, केमिकल और ऑटो सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, और ये ट्रेंड गुरुवार को भी जारी रह सकता है।

गुरुवार के लिए बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण:

सोना-चांदी में निवेशकों का भरोसा कायम
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जो दर्शाता है कि निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्पों पर भरोसा जता रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत
डाउ फ्यूचर्स में करीब 2.5% की तेजी और गिफ्ट निफ्टी में उछाल से मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही एशियाई बाजार भी हरे निशान में दिख रहे हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
युद्धविराम के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है। इससे रुपये को मजबूती मिली है और महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।