चुनाव आयोग का ‘TMC को दो टूक’ बयान बना सियासी तूफान, केजरीवाल और अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना
चुनाव आयोग के एक एक्स पोस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक बार फिर EC और TMC आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
चुनाव आयोग ने अपने पोस्ट में सख्त लहजा अपनाते हुए कहा कि राज्य में इस बार चुनाव पूरी तरह भयमुक्त, हिंसामुक्त, दबावमुक्त और प्रलोभनमुक्त होंगे। इसी के साथ आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को लेकर ‘दो टूक’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
तृणमूल कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि क्या एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था से ऐसी भाषा की उम्मीद की जा सकती है।
