बंगाल चुनाव में एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, कहा- ‘TMC 200+ सीटों के साथ बनाएगी सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की मतगणना से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए इसे शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश करार दिया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी.
शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बंद कमरे में वर्चुअल बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने यह दावा किया. वोटों की गिनती से पहले उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के संघर्ष को सराहा और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. ममता ने कहा कि यह लड़ाई बेहद कठिन थी, लेकिन TMC इस बार भी बड़ी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने दोहराया कि पार्टी 200+ सीटों के साथ जीतेगी और किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है. इस बैठक के दौरान ममता ने कहा कि एग्जिट पोल का इस्तेमाल बाजार को प्रभावित करने के हथियार के रूप में किया. उन्होंने कहा कि 2021 और 2024 की तरह इस बार भी वही कोशिश की जा रही है.
बैठक में चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती और उनके व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बर्बरता की गई. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर हालात सामान्य नहीं थे. कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश की गई. TMC महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी उनकी बात दोहराया
