दैनिक न्याय सेतु

सबसे खबर ले, सबको खबर दे

NATIONAL NEWSTechnologyTrending

कैच प्रीमियम आयोडाइज्ड पिंक रॉक सॉल्ट को लेकर DS Group का पहला टीवीसी लॉन्च, शुद्धता और स्वाद का नया संदेश

चंडीगढ़ / लुधियाना, 20 अप्रैल, 2026:
कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज, अग्रणी एफएमसीजी कंपनी धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) का एक प्रमुख ब्रांड, ने अपने कैच प्रीमियम आयोडाइज्ड पिंक रॉक सॉल्ट के लिए पहली बार टीवी विज्ञापन (टीवीसी) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कैंपेन डेंट्सू क्रिएटिव वेबचटनी द्वारा तैयार किया गया है।

इस नए कैंपेन के साथ, डीएस ग्रुप मसालों और स्प्रिंकलर्स से आगे बढ़ते हुए नमक कैटेगरी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस टीवीसी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कैच के नमक की गुणवत्ता और फायदों के बारे में जागरूक करना है। विज्ञापन को टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन की कहानी एक आम मोहल्ले के पार्क के रोज़मर्रा के सीन पर आधारित है, जहाँ दो माताएँ अपने बच्चों के साथ बातचीत कर रही होती हैं। इसी दौरान एक छोटी बच्ची अपने सहज और मासूम अंदाज़ में कैच प्रीमियम पिंक रॉक सॉल्ट के फायदे और उसकी खासियतों को समझाती है, जो इस कैंपेन को दिलचस्प और रिलेटेबल बनाता है।

कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग), अर्नब घटक चौधरी ने कहा,
“इस कैंपेन के जरिए हमने रोज़मर्रा की बातचीत के माध्यम से नमक के महत्व और इसके फायदों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की है। यह पहल हमारी सोच ‘क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता’ को और मजबूती देती है।”

डेंट्सू क्रिएटिव वेबचटनी के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, सुरजो दत्त ने कहा,
“हमारा उद्देश्य नमक को केवल एक किचन स्टेपल के रूप में नहीं, बल्कि एक समझदारी भरे चुनाव के रूप में प्रस्तुत करना था। बच्चों को केंद्र में रखकर हमने यह दिखाया है कि आज के परिवार पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। यह विज्ञापन इस विचार के साथ समाप्त होता है कि खाना सिर्फ खाना नहीं, बल्कि हमारे बेहतर चुनावों का प्रतीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *