दैनिक न्याय सेतु

सबसे खबर ले, सबको खबर दे

NATIONAL NEWSTRENDING NEWS

सफर से लेकर साजिश तक: ट्रेन से आया हमलावर, होटल बना ठिकाना और फिर दहला उठा वॉशिंगटन—मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया से ट्रेन के जरिए वॉशिंगटन पहुंचा था. उसके पास से कई घातक हथियार बरामद हुए हैं. उसके निशाने पर ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे.

NBC के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में टॉड ब्लैंच ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है. वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है. वो कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो गया और फिर वहां से वॉशिंगटन पहुंचा. चौंकाने वाली बात यह है कि वो वॉशिंगटन हिल्टन होटल में एक गेस्ट के तौर पर चेक-इन करके रुका था. यहां डिनर का आयोजन था. सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि एलन ने होटल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान उसने एक एजेंट पर गोली चला दी. उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं. इस घटना के वक्त बॉलरूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्य और अधिकारी मौजूद थे.